आगरालीक्स…आगरा में बीटेक स्टूडेंट ने लगाई फांसी. सुसाइड नोट में लिखा ये सुसाइड नहीं काइंड आफ मर्डर है…..मृतक के पिता भाजपा नेता…
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक के पिता भाजपा के नेता हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा. मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि ये सुसाइड नहीं, काइंड आफ मर्डर है…पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना न्यू आगरा के नगला पदी स्थित दुर्गा नगर में अनूप तिवारी रहते हैं. अनूप तिवारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं. इनके दो बेटे मृत्युंजय तिवारी और धनंजय तिवारी है. धनंजय आगरा के एक निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र था. बताया जाता है कि शनिवार सुबह धनंजय अपने कमरे से बाहर नहीं निकला. इस पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उने पैरों तले जमीन खिसक गई’. धनंजय का शव पंखे से लटका हुआ था.

यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख पुकार मच गई. आसपड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए. इस दौरान सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को नीचे उतारा. धनंजय के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण लिखा है.
ये लिखा है सुसाइड नोट में
धनंजय के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘सॉरी मम्मी पापा, माफ कर देना मुझे. मैं जा रहा हूं आप सबको छोड़कर. अब बहुत हो गया. मुझसे ये सब और नहीं झिल रहा. मैं कितने कॉम्पलिकेशन्स के साथ जी रहा हूं, ये मैं जानता हूं. आई एम सॉरी जो भी कुछ मेरी लाइफ में हुआ वो गोलू को, आदित्य को एक लड़की का नाम, को पता है. बस ये तीन लड़के हैं— मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और एक मयंक का भाई. इन्हें देख लेना. बाकी शौर्य को इन्फार्म करके बुला लेना. बस एक रिक्वेस्ट है कि पोस्टमार्टम न करवाना, बाकी कुछ नहीं चाहिए. गोलू भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना और इन लड़कों को देख लेना. ये बचने नहीं चाहिए एन ऐनी कॉस्ट. ये सुसाइड नहीं काइंड आफ मर्डर है.