आगरालीक्स…मैरिज सीजन में बजट ने बिगाड़ा बजट। खरीदारी को लेकर असमंजस। सोना आज ऑल टाइम हाई। चांदी 71 हजार के पार। जानें क्या है स्थिति।

सर्राफा बाजार में तेजी के साथ शुरुआत
बजट के बाद गुरुवार को सर्राफा बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। 999 शुद्धता का दस ग्राम सोना 700 रुपये की तेजी के बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस समय सोना 58,689 प्रति दस ग्राम पर है। बुधवार की शाम बजट के बाद शाम को सोना 57,910 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी पर 1805 रुपये की बढ़ोत्तरी
चांदी में जोरदार तेजी रही है, यह आज 1,805 रुपये महंगी होकर71,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल यह है 69, 445 रुपये प्रतिकिलो पर थी।
वायदा बाजार में भी तेजी का रुख
वायदा बाजार में भी बजट का असर है। वायदा बाजार में दोपहर तक दस ग्राम सोना 58,630 रुपये पर पहुंच गया था। वायदा बाजार में 745रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 71325 रुपये पर पहुंच गई है, इसमें 1,484 रुपये की तेजी आई है।
यह हैं ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 5869 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5728 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 5223 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4754 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3785 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।
इसलिए बढ़ गई कीमतें
बजट में सोने और इमिटेशन ज्वैलरी पर सीमा शुल्क 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत और चांदी पर 7.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया है, जिससे तेजी आई है।
इस साल 64 हजार तक पहुंच सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ सकती है और सोना 64 हजार के पार इस साल जा सकता है।
शादी की तैयारी वाले घरों में लगा झटका
घरों में शादी के तैयारी कर रहे लोगों के लिए सोने-चांदी कीमतों मे बढ़ोत्तरी को बड़ा झटका माना जा रहा है क्योकि सहालग में सोने-चांदी की बिक्री बढ़ जाती है। बेटी को सोने का एक सेट देने की तो मध्यमवर्ग परिवार में चलन है ही, साथ ही दूल्हे को भी कुछ सोने की चींजें दी जाती हैं लेकिन अब उनकी खऱीददारी अटक रही है।