आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज वार्ड में अवैध रूप से बन 18000 वर्ग मीटर की कॉलोनी पर चला बुलडोजर. प्लॉट खरीद चुके लोगों ने किया विरोध
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को ताजगंज बार्ड में 18 हजार वर्ग मीटर में बन रही एक अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. मौज बमरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर यह कॉलोनी विकसित की जा रही थी. एडीए द्वारा उत्तर प्रदेश नगर योजना एंव विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए कहा कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट या मकान न खरीदें. एडीए से मानचित्र स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट या मकान खरीदें ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचा जा सके.