आगरालीक्स… सोना एक ही दिन में 11 सौ रुपये से ज्यादा महंगा, चांदी की कीमतें धड़ाम। जानिये आखिर सोना खऱीदना क्यों हुआ महंगा और चांदी सस्ती।
अब सोना एक हजार रुपये से ज्यादा महंगा रहेगा

वायदा बाजार में जुलाई की पहली तारीख को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलट-फेर हुआ है। सोना सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस में शुक्रवार शाम को सोना 51,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि कल सोना 50,517 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सोना 1059 रुपये से महंगा हुआ। इस सप्ताह के शुरू से सोने के दाम 50 हजा रके आसपास ही चल रहे थे।
चांदी की चमक में कमी, 57 हजार रुपये के पास
सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी तो चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। चांदी आज शाम को 57,660 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी, जबकि कल शाम को चांदी 58,877 रुपये प्रति किलो थी। यह कीमतें 1217 रुपये के लगभग कम हुई। चांदी कीमतों में गिरावट कोरोना काल के बाद सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है।
सोने पर आयात शुल्क पांच प्रतिशत बढ़ा
सोना खरीदना एक दम इतना महंगा क्यों हुआ इसका कारण है कि सरकार ने आज से यानी की 1 जुलाई 2022 से सोने पर 5 फीसदी आयात ड्यूटी को बढ़ा दिया है। अब विदेशों से सोना आयात करने पर 5 प्रतिशत अधिक टैक्स देना पड़ेगा।
खुदरा मार्केट पर अब एक हजार से ज्यादा रहेगा
सोने-चांदी के बाजार भाव को लेकर एमजी रोड स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के स्वामी परम कक्कड़ का कहना है कि इम्पोर्ट शुल्क बढ़ने का असर सोने के खुदरा मार्केट पर भी पड़ेगा। सोना का भाव प्रति 10 ग्राम पर 1000 रुपये तक बढ़ सकता है।
सोने पर आयात ड्यूटी अब 12.5 प्रतिशत हुई
30 जून 2022 तक सोने पर आयात ड्यूटी 7.5 फीसदी थी, जो अब एक जुलाई से बढ़कर 12.5 फीसदी हो जाएगी। पिछले साल केन्द्र सरकार ने बजट में सोने की आयात ड्यूटी में कटौती की थी।
चांदी पर आयात शुल्क कम होने से कम हुए रेट
सोने और चांदी पर पहले 12.5 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, जिसे 2021 के बजट में घटा कर 7.5 फीसदी किया गया था। इसी का असर आज सर्राफा बाजार में देखने को मिला।
ज्वैलरी के एक जुलाई के रेट
फाइन गोल्ड 999 5179 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5055 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4609 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4195 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3341 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।