आगरालीक्स… आगरा में नवरात्र पर कारों की होगी बंपर सेल। ऑफर भी चल रहे हैं लुभावने। गाड़ियों के कुछ मॉडल पर छह से दो साल तक की चल रही वेटिंग।
त्योहारी सीजन में दिए जा रहे ऑफर

आगरा में त्योहारी सीजन ऑटो सेक्टर को बूम देने वाला साबित होगा। नवरात्र पर ही आगरा से सैकड़ों गाड़ियों की डिलीवरी की जाएगी। त्योहारी सीजन को लेकर विभिन्न कंपनियों के द्वारा लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।
महिंद्रा की एसयूवी और स्कॉर्पियो बनी है पसंद

आगरा के आत्माराम ऑटो एंटरप्राइजेज मथुरा रोड अरतौनी के अंशुल अग्रवाल ने बताया उनके यहां महिंद्रा की गाड़ियों की बुकिंग चल रही है। त्योहारी सीजन पर ग्राहकों के लिए कई ऑफर भी इस समय चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर ही महिंद्रा की 100 से 150 गाड़ियों की डिलीवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों की विशेष पसंद एसयूवी और स्कॉर्पियो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
महिंद्रा के कुछ मॉडलों पर दो माह से दो साल तक की वेटिंग
उन्होंने बताया महिंद्रा की गाड़ियों के कुछ मॉडल पर दो से तीन माह की वेटिंग है तो कुछ मॉडल पर एक साल तक की वेटिंग है। दो साल की सबसे ज्यादा लंबी वेटिंग न्यू जेनरेशन की एसयूवी-एन मॉडल पर चल रही है।