Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Bumper demand for these four vehicles in Agra. Advance booking has been done three months…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Bumper demand for these four vehicles in Agra. Advance booking has been done three months…#agranews

299

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से इन चार गाड़ियों की बंपर डिमांड. तीन महीने पहले ही हो चुकी है बुकिंग. नवरात्र से होंगी डिलीवरी. जानें किन गाड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा

फेस्टिवल सीजन आने को है और लोग नई गाड़ियां लेने का इंतजार कर रहे हैं. हाल ये है कि आगरा में तीन महीने पहले ही अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदने की बुकिंग की जा चुकी है. भारतीय आटोमोबाइल इंडस्ट्री में एसयूवी कार की मार्केट तेजी से बढ़ी है और यही कारण है कि आगरा में भी कार खरीदार बड़े पैमाने पर एसयूवी कार को पसंद कर रहे हैं. आगरा में महिंद्रा एंड महिंद्रा के आथोराइज्ड डीलर आत्माराम ग्रुप के संचालक तनय अग्रवाल का कहना है कि दिवाली से तीन महीने पहले ही काफी संख्या में गाड़ियों की बुकिंग की जा चुकी है. नवरात्र और दिपावली टाइम पर इन गाड़ियों की डिलीवरी की जाएगी.

आत्माराम ग्रुप के संचालक तनय अग्रवाल

आगरा में इन चार कारों की डिमांड सबसे ज्यादा
स्कॉर्पियो N
एक्सयूवी 700
थार
स्कॉर्पियो क्लासिक

स्कॉर्पियो एन — महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन अपने शानदार लुक और क्वालिटी के कारण डिमांड पर है. यह गाड़ी चार वेरिएंट जेड 2, जेड4, जेड6 और जेड8 में उपलब्ध है. इस गाड़ी की कीमत 17 लाख से 28 लाख रुपये तक की है. डीजल और पेट्रोल दोनों में उपलबध है. इस गाड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.

एक्सयूवी 700 — स्कॉर्पियो एन के साथ ही एक्सयूवी 700 भी काफी डिमांड में है. इसकी कीमत भी 14.03 लाख से शुरू होती है और 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. एक्सयूवी 700 एमएक्स, एएक्स 3, एएक्स 5 और एएक्स 7वेरिएंट में है.

स्कॉर्पियो क्लासिक —महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को आल टाइम फेवरेट कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. वर्तमान में यह एसयूवी कार दो वेरिएंट एस और एस11 में उपलब्ध है. इस गाड़ी की कीमत भी 14 लाख से शुरू होती है और 18 लाख रुपये तक एक्स शोरूम तक जाती है.

थार — हाल ही में अगर सबसे ज्यादा किसी गाड़ी को पसंद किया गया है तो वह है महिंद्रा थार. अपने शानदार लुक और दमदार अंदाज के कारण यह युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है. इस गाड़ी की बुकिंग काफी तेजी से बढ़ी है. यह कार अब पहले से भी कहीं ज्यादा पॉपुलर है और यही कारण है कि ज्यादा डिमांड के चलते आगरा में इसका वेटिंग पीरियड 6 महीने तक का है. नई थार की एक्स शोरूम प्राइस 12.10 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये के करीब है. नई महिंद्रा थार 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के आप्शन में उपलब्ध है. दोनों इंजन के साथ इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर आटोमैटिक गियरबॉक्स का आप्शन रखा गया है.. इसका पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं डीजल इंजन का पावर आउटपुट 130पीएस/300 एनएम है. यह कार हार्ड टॉप और कनबर्टिबल साफ्ट आप्शन में उपलब्ध है. इसके क्रैश टेस्ट को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!