आगरालीक्स…. आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस में यात्री सो रहे थे, अचानक से तेज आवाज हुई और चीख पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। यूपीडा की टीम ने बस में फंंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में एक दर्जन घायल
पंकज पुत्र शिववरन ,संतोष यादव पुत्र शिववरन,शकुंतला पत्नी शिववरन निवासी ग्राम मरमोर थाना परसपुर गोंडा ,अमरेश पुत्र शिव बहादुर, किरन पत्नी शिव बहादुर निवासी गण रेकवापुरवा पोस्ट उरेडा थाना मरीबेगम गौडा, रेनू यादव पुत्री जगजीवन, सुनीता यादव पत्नी तरुण यादव निवासी गांव बरोली बगिसा थाना रगडूगंज गौडा, वीरेंद्र तिवारी पुत्र प्रभु नाथ तिवारी निवासी असवा बाजार थाना तरफगंज गोंडा ,बनवारी यादव पुत्र छेदू यादव निवासी दिरोल थाना परसपुर केडलगंज गोंडा आदि घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।