आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी। कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती।
नोएडा से वाराणसी जा रही प्राइवेट बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद में अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई, यात्रियों की चीख पुकार सुनकर एक्सप्रेस वे पर तैनात यूपीडा के कर्मचारी आ गए। उन्होंने बस के ीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
बस में 40 यात्री थे सवार
प्राइवेट बस में 40 यात्री सवार थे, बस पलटने से यात्री भी बस के नीचे फंस गए। उन्होंने बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस में दिल्ली और वाराणसी के यात्री सवार थे।