Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Business man daughter given video. FIR lodged against Divyansh Chaudhary#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Business man daughter given video. FIR lodged against Divyansh Chaudhary#Agra

542

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कारोबारी की बेटी ने पूर्व मंत्री के नाती पर एमजी रोड पर कार में टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के बाद वीडियो भी सौंपा है। पुलिस जांच में जुटी है। Agra News : Business man daughter given video. FIR lodged against Divyansh Chaudhary#Agra )


आगरा में शाहगंज क्षेत्र के जूता कारोबारी की बेटी ने सोमवार रात को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें आरोप लगाए हैं कि वह मेरठ से अपने घर फाक्स वैगन कार से लौट रही थी, कार ड्राइवर चला रहा था। सोमवार रात 9.20 बजे एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे के पास पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने चार पांच बार कार में टक्कर मारी, इससे वह दहशत में आ गई और थाना हरीपर्वत पहुंचने के बाद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सोमवार रात को दिव्यांश चौधरी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है इसलिए पुलिस आरोपी दिव्यांश चौधरी को अरेस्ट नहीं कर सकती है हालांकि, इस मुकदमे के आधार पर दिव्यांश चौधरी की अग्रिम जमानत पर सवाल उठाए जा सकते हैं। दिव्यांशी चौधरी पर पिछले साल इसी युवती पर कार चढ़ाने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया गया था, कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया था इस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था और दिव्यांश चौधरी जेल गया था बाद में अग्रिम जमानत पर बाहर आ गया।


युवती ने पुलिस को सौंपा वीडियो
युवती ने पुलिस को भी एक वीडियो सौंपा है। युवती अपनी कार से भगवान टॉकीज की तरफ से आई थी, एमडी कॉलेज की तरफ से एक सफेद रंग की इनोवा आई। युवती ने पुलिस को दिए वीडियो में इनोवा दिखाई दे रही है लेकिन उसमें अंदर कौन बैठा है यह दिखाई नहीं दे रहा है, वीडियो में युवती की आवाज भी रिकॉर्ड है जिसमें वह चालक को पुलिस को फोन करने की कह रही है। इस मामले में युवती और उसके परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं, यह पूरी घटना एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे से सेंट जोंस चौराहे के बीच हुई है, पुलिस इसके फुटेज निकलवा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!