आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में एमजी रोड पर कारोबारी की बेटी की कार में पूर्व मंत्री के नाती ने मारी टक्कर, थाने पहुंची। मुकदमा दर्ज। दहशत में युवती। ( Agra News : Businessman Daughter lodge FIR against Former Minister grandson Divyansh Chaudhary)
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के जूता कारोबारी की बेटी मेरठ से सोमवार रात को लौट रही थी, उसकी बौस बैगन कार ड्राइवर चला रहा था। आरोप है कि रात 9.20 बजे हरीपर्वत चौराहे के पास पीछे से एक सफेद रंग की इनोवा कार आई। आरोप है कि कार पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी चला रहा था और युवती की कार में चार पांच बार टक्कर मारी। युवती थाना हरीपर्वत पहुंच गई, पुलिस ने दिव्यांश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कारोबारी की बेटी ने दिव्यांश चौधरी से खुद को और परिवार की जान को खतरा बताया है।
पिछले साल भी कारोबारी की बेटी पर कार चढ़ाने की कोशिश में दर्ज हुआ था मुकदमा
पिछले साल 15 अप्रैल 2024 को जूता कारोबारी ने दिव्यांश चौधरी के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाए थे कि उनकी बेटी लखनउ से आई थी, रेलवे स्टेशन से अपनी कार से बेटी को लेकर शाहगंज स्थित अपने घर पर पहुंचे। दिव्यांश चौधरी ने उनकी बेटी पर कार चढ़ाने की कोशिश की, इसे लेकर कई दिन तक हंगामा चला था पंजाबी समाज ने भी प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दिव्यांश चौधरी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। कोर्ट में समर्पण के बाद दिव्यांश चौधरी को जेल भेज दिया गया था। जमानत पर बाहर है।
साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने सोमवार रात को कारोबारी की बेटी की तहरीर पर दिव्यांश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सांकेतिक फोटो