आगरालीक्स …आगरा से परिवार सहित नैनीताल घूमने गए दवा कारोबारी का 100 दिन बाद चला पता, तलाश में जुटी थी पुलिस, जानें पूरा मामला।

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी दवा कारोबारी 50 साल के राजेश शर्मा, पत्नी सीमा शर्मा बेटे अभिषेक पुत्र वधू उषा, बेटी काव्या और एक साल के नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने गए थे, 23 अप्रैल को उनकी भाई से बात हुई कहा कि बरेली पहुंच गए हैं जल्दी घर पहुंच जाएंगे। इइसके बाद से वे गायब हो गए। उनके भाई रमाकांत शर्मा ने गुशुदगी दर्ज कराई थी।
गुजरात में परिवार के साथ मिले दवा कारोबारी
दवा कारोबारी 100 दिन से लापता थे, पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने व्यापारी के परिवार की तलाश के लिए टीम गठित की थी। पुलिस को दवा व्यापारी परिवार सहित गुजरात के भावनगर में मिला गया, वे वहां एक मकान में रह रहे थे, उन्हें पुलिस आगरा लेकर आ रही है। यहां आने पर उनसे कारण पूछा जाएगा।