आगरालीक्स… आगरा के एक कारोबारी को कोठी छोड़कर दो महीने से होटल में रहना पड़ रहा है। कारण जानकर रह जाएंगे हैरान।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। रविवार को कारोबारी और पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि उनका बेटा 12 साल का है। पति के साथ ही सास ससुर उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं।
पति और ससुर का कपड़े का व्यापार है इसके बाद भी उसका ध्यान नहीं रखते हैं। कुछ बोलने पर मारपीट करते हैं, किसी बात पर विवाद होने पर पति सास ससुर का पक्ष लेता है। दो महीने से खर्चा देना बंद कर दिया है, मायके से पैसे मंगाकर खर्चा चलाना पड़ रहा है।
पत्नी और मां की लड़ाई के चलते छोड़ा घर
काउंसलिंग में कपड़ा व्यापारी ने आरोप लगाए हैं कि पत्नी उसके और मां पिता के साथ गालीगलौज करती है, झगड़ा करती रहती है। घर में झगड़ा न हो इसलिए घर छोड़ दिया और दो महीने से होटल में ही रह रहा है, कपड़ा व्यापारी ने कहा कि वह पत्नी को खर्चा देने के लिए तैयार है लेकिन पत्नी को माता पिता के साथ नहीं रख सकता है, इनकी आपस में नहीं बनती है। दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।