आगरालीक्स…. आगरा में अंग्रेजी शराब के ढक्कन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, पुलिस ने दो कारोबारी सहित तीन को अरेस्ट कर जेल भेजा। 70 हजार अंग्रेजी शराब के ढक्कन किए जब्त।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में आगरा में क्रिमनल इंटेलीजेंस विंग और पुलिस की टीम ने आजाद नगर खंदारी स्थित फैक्र्टी पर छापा मारा। फैक्ट्री के संचालक गिर्राज शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे शराब कंपनी के आर्डर पर नागपुर की डिस्टलरीढक्कन बनाते हैं। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया, जांच में सामने आया कि उन्हें देसी शराब की बोतलों के ढक्कन बनाने का आर्डर मिला था। लेकिन वे अंग्रेजी शराब के ढक्कन भी बना रहे थे। पुलिस ने छापे के दौरान 70 हजार ढक्कन जब्त किए।
कासगंज के कारोबारी और उनके बेटे को किया अरेस्ट
पुलिस ने खंदारी स्थित फैक्ट्री से शराब के ढक्कन खरीदने के बाद कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ में सप्लाई करने वाले कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी सुनील गुप्ता और उनके बेटे पीयूष गुप्ता को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन बोरों में शराब के ढक्कन बरामद किए हैं।