Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Cabinet Minister Yogendra Upadhyay honored by Rajkumar Sama Vichar Manch…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Cabinet Minister Yogendra Upadhyay honored by Rajkumar Sama Vichar Manch…#agranews

278

आगरालीक्स…आगरा में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले—नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनएपी) में शिक्षा को तकनीक, रोजगार और संस्कार से जोड़ा जाएगा

श्रद्धेय राजकुमार सामा विचार मंच ने किया सम्मानित
एनएपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) में शिक्षा को तकनीक, रोजगार और संस्कार से जोड़ा जाएगा। देश के गौरव अपाला, गार्गी और दधिचि जैसे व्यक्तित्व से देश ये युवाओं का परिचय होगा। अपने गौरवशाली अतीत से हमें वर्तमान को संवारना होगा। यह कहना था उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का। वह संजय प्लेस स्थित होटल मैट्रो में श्रद्धेय राजकुमार सामा विचार मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मोतियों की माला, शॉल व एलईडी फोटो प्रदान करके उनका सम्मान किया गया।

बदल रहे हैं राजनीति के तेवर
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं स्व. राजकुमार सामा जी का स्नेह है, जिन्होंने हमें राजनीति की एबीसी…पढ़ाई थी। शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि राजनीति के तेवर बदल रहे हैं। एक समय वो भी था जब उ.प्र. में नकल कराने के लिए वोट मांगे गए। दवाई और पढ़ाई मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण सुविधायें हैं, जिसे अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय था जब पं. कमलापति त्रिपाठी जी भी यहां इलाज कराने आये थे। उसी अतीत को दोबारा लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मौके पर अतिथियों ने शहर के विकास के लिए आईटी पार्क, कृष्णा थीम पार्क, शिक्षा में प्रबंधन की कड़ी को जोड़ने जैसे उपाय भी सुझाए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके संस्था के अध्यक्ष अंकित जैन, श्री कैलाश मंदिर के महन्त निर्मल गिरि, पूरन डाबर, जवाहर डाबर, बीरबल खान, राजेन्द्र सचदेवा, पार्षद मुकुल गर्ग, धीरज कोहली, नारायण दास, फ़िल्म एक्ट्रेस नीतिका शर्मा, प्रमोद वर्मा गुड्डू भाई आदि ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रंजीत सामा, महासचिव सूरज तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय सामा आदि ने स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार व संगटन मंत्री डॉ. महेश धाकड़ ने कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का राजनीतिक सफर व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और मंच संचालन किया।

ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, बीरबल खान, रजत ओबरॉय, जीवत राम करीरा, मनमोहन निरंकारी, विजय सामा, प्रभात गुप्ता, संजय गोयल, सरदार मंजीत सिंह, जितेन्द्र त्रिलोकानी, वासु, अशोक अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विजय सामा, संजय गोयल, जितेन्द्र त्रिलोकानी, मंगल सिंह धाकड़, संजय दुबे, अमित तिवारी, शैलेश सक्सेना, राहुल उपाध्याय आदि भी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक रंजीत सामा ने किया।

चवन्नी में बने थे विद्यार्थी परिषद के मैम्बर
आगरा। योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 1974 में पूरन डावर ने योगेन्द्र उपाध्याय को चवन्नी में विद्यार्थी परिषद का मैम्बर बनाया था। कांग्रेस के उस दौर में कभी नहीं सोचा था कि एमएलए या मंत्री बनेंगे। लेकिन लड़ाई देशभक्ति और सेवाभाव के उन विचारों की थी जिसे देश में स्थापित करना था। और आज उन विचारों का परचम पूरे देश में लहरा रहा है।

योगेन्द्र उपाध्याय पर बनी डॉक्यूमैन्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा
1974 में अखिल भारतीय विद्यार्ती परिषद के कार्यकर्ता से लेकर तीन बार विधायक व कैबिनेट मंत्री बनने के सफर को 20 मिनट की डॉक्यूमैन्ट्री (आगरा के भागीरथ) द्वारा दिखाया गया। जिसे रंजीत सामा ने बनाया, हेमंत वर्मा ने निर्देशित किया और दिलीप ताहिर ने संगीत दिया है। रंजीत सामा निर्मित एक गीत भी प्रदर्शित किया गया, जिसे सूरज तिवारी ने निर्देशित किया और सुजाता शर्मा ने गाया है। इसको चुनाव के दौरान तैयार किया गया था, बोल थे- “कमल का फूल ले उड़ा योगेन्द्र उपाध्याय रे…” और हेमंत वर्मा द्वारा निर्देशित गीत “आगरा में जन्मे योगेन्द्र…” भी प्रदर्शित किया गया। इनको सभी दर्शकों ने सराहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!