आगरालीक्स…आगरा में भीमनगरी क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया निरीक्षण. बोले—भव्य और दिव्य होगा आयोजन. समय से विकास कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भीम नगरी के आयोजन हेतु किये जो रहे विकास कार्य और आयोजन स्थल का उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर भीम नगरी आयोजन के विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए समय से विकास कार्य कराए जाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख रखा जाए। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा प्रदेश की योगी सरकार में महापुरुष और महान विभूतियां को सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े हुए स्मारकों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने जीआईसी मैदान के आसपास क्षेत्र की बस्तियों का समुचित विकास हो, इस हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता भी की। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अवगत कराया कि इस वर्ष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है जहां भी बाबा साहेब की मूर्ति और अन्य दलित समाज के महापुरूषों की मूर्तियाँ स्थापित है उन स्थानों का सौंदर्यीकरण और विकास कराया जायेगा। दक्षिण विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों के साथ अपने सामूहिक भ्रमण में उन्होने मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि 14 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्र के दो ऐसे स्थल जहाँ बाबा साहेब की मूर्ति अधिष्ठापित है, को पूर्ण रूप से स्वच्छ कर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का भी आयोजन करायें।भ्रमण के दौरान उनके साथ प्रतिनिधि संजय जैन, मण्डल अध्यक्ष धीरज कोहली, राजू कुशवाह आदेश सिंघल, देवेश पचौरी, राजेश प्रजापति, डॉ अलौकिक उपाध्याय, राजवीर सिंह धाकड, चन्द्रपाल सिंह जादौन एड., सोमेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचन्दानी, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।