Sunday , 6 September 2026
Home आगरा Agra News: Camp organized for children suffering from congenital disease in Agra. Today more than 300 children got benefits…#agranews
आगरा

Agra News: Camp organized for children suffering from congenital disease in Agra. Today more than 300 children got benefits…#agranews

437

आगरालीक्स…आगरा में जन्मजात बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए लगा शिविर. आज 300 से अधिक बच्चों को मिला लाभ. हर तीन माह में लगाया जाता है शिविर…80 प्रतिशत बच्चों को हो रहा फायदा

सेवा के पथ पर अग्रसित रहते हुए श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने त्रेमासिक होम्योपैथिक शिविर लगाया। शिविर में जन्मजात बीमारी से ग्रसित 300 से अधिक बच्चों की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा परामर्श दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवा वितरण भी हुआ। बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्यालय में लगाए गए शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजय गोयल, मनोज गुप्ता, पवन अग्रवाल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

संस्था के चरण सेवक अजय गोयल व मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था सनातन सेवा के साथ ही मानव सेवा के लिए भी समर्पित है। विगत 7 वर्षाें से संस्था ‘रे आफ होप’ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से होम्योपैथिक शिविर लगाती आ रही है। श्याम सुंदर माहेश्वरी व पवन अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात बीमारी, जिसके कारण माता पिता अपने बच्चे के सामान्य होने की आशा ही छोड़ देते हैं, उन बच्चों के लिए आशा की किरण की भांति संस्था कार्य कर रही है। हर तीन माह में ये भव्य शिविर लगाया जाता है, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली आदि के डॉक्टर्स की टीम बच्चों का निरीक्षण करती है और दवा देती है।
मनीष गोयल व नीरज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मिलने वाले इलाज से जो लाभ बच्चों को हो रहा है, उसके कारण हर बार शिविर में अधिक बच्चे पहुंचते हैं। शिविर में अन्य जिलों से भी पीड़ित बच्चे अपने माता पिता के साथ आते हैं।

डॉ शिव शंकर मितवार ने बताया कि शिविर में मानसिक पक्षाघात, डीएमडी, शारीरिक पक्षाघात, उदंड व्यवहार, अनुवांशिक रोग, अंधापन, गूंगापन, बेहरा पन, भेंगापन, अविकसित बच्चे आदि रोगों का उपचार किया जाता है। डॉ रोहित वर्मा, डॉ अंकित त्यागी, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ शिव, डॉ ललित, डॉ श्रुति, डॉ गौरव, डॉ शोभा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। अब अगला शिविर अप्रैल माह में लगाया जाएगा। शिविर का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर योगेश बंसल, अजय रेमंड, पीयूष जैन, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ललित जैन, नवल किशोर , उर्मिला माहेश्वरी, नीरू अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, धर्म गोपाल मित्तल, विनय गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra’s Mahalakshmi Temple Resounds with ‘Mahaprasadi’ and the ‘Raas’ of Braj

आगरालीक्स….महाप्रसादी और ब्रज की रास से गूंजा आगरा का महालक्ष्मी मंदिर, भक्ति...

आगरा

Agra News: Nandotsav celebrated by the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री जगन्नाथ मंदिर की ओर से मनाया नंदोत्सव. अग्रसेन सेवा...

आगरा

Agra News: National Book Fair kicks off in Agra after 21 years…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला. ‘बुके नहीं, बुक दीजिए’ की परंपरा...

आगरा

Agra News: Nandotsav Celebrations in Full Swing at Agra’s Shri Manah Kameshwar Math Temple..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री मनः कामेश्वर मठ मंदिर में नंदोत्सव की धूम. बच्चों...

error: Content is protected !!