आगरालीक्स …Agra News : आगरा को 2025 में टीबी की बीमारी से मुक्त कराने के लिए मुहिम चल रही है। ( Agra News : Campaign start for TB Free Agra#Agra )
टीबी मुक्त बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बताया गया कि 2025 तक उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त लक्ष्य हेतु,जनपद में अभियान चला कर टीबी के मरीजों को लक्षणों के आधार पर चिह्नित करने, उनकी जांच कराने को निर्देशित किया गया, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सक्रिय क्षयरोगी अभियान-2025 के अंतर्गत क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें टीबी पेशेंट को मुफ्त उपचार तथा प्रतिमाह 01 हजार रुपए कुल 06 हजार की राशि दी जाएगी तथा चिह्नित कराने पर प्रति मरीज 500 की राशि सुनिश्चित की गई है।
फैमिली आईडी बनवाएं
फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा की तथा बताया कि पात्रता धारण न करने या अन्य कारणों से जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनका फैमिली आईडी बनाया जाना है प्रत्येक पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी इस हेतु नोडल हैं, जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों तथा एडीओ पंचायत को उक्त कार्य में धीमी प्रगति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।