आगरालीक्स …आगरा में होली मिलने के लिए स्कूटर से जा रहे पति पत्नी को कार ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में पति की मौत हो गई, आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। ( Agra Accident News )
बाग नानकचंद, शाहगंज के रहने वाले योगेश पत्नी के साथ सोमवार को स्कूटर से होली मिलने के लिए अपने परिचित के घर जा रहे थे, रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के सामने कार ने ईरिक्शा को ओवरटेक किया, कार ने सामने से आ रहे स्कूटर को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया, योगेश और उनकी पत्नी को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, योगेश को गंभीर चोट आई थी, अस्पताल में डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। (Man died after car hit scooter on holi 2024)
शव रखकर जमकर हंगामा
कार चालक मौके से भाग खड़ा हुआ, योगेश का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर घर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। शव बाग नानकचंद मार्ग पर रखकर आरोपी कार चालक को अरेस्ट करने की मांग की। पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। कार के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है, मुकदमा दर्ज किया गया है।