आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में 5 स्टार होटल के कर्मचारी को तेज स्पीड कार ने चपेट में लिया, कई मीटर उछला, मौत। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Car hit cycle, Hotel Employee died#Agra)
आगरा के ताजगंज के खेड़ा पंचगाई के रहने वाले 50 साल के सत्यप्रकाश फतेहाबाद रोड स्थित 5 स्टार होटल में सुरक्षा कर्मी हैं। मंगलवार रात 10 बजे साइकिल से अपने घर के लिए लौट रहे थे।
कई मीटर तक उछला, मौत
देवरी रोड पर तेज स्पीड कार ने सुरक्षा कर्मी सत्यप्रकाश को चपेट में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार की टक्कर से सत्यप्रकाश कई मीटर उछल कर गिरे। मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी की जांच में लाल रंग की कार दिखाई दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है, सत्य प्रकाश के दो बच्चे हैं।