Sunday , 8 November 2026
Home आगरा Agra News : Career, Competition and Stress: Why Young Minds Need Mental Health Awareness, Know More from Dr. Naveen Gupta on Mental Health Day
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Career, Competition and Stress: Why Young Minds Need Mental Health Awareness, Know More from Dr. Naveen Gupta on Mental Health Day

156

आगरालीक्स…क्या युवाओं के मन का बोझ कोई समझ रहा है ? मेंटल हेल्थ डे पर यह सवाल ​बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता ने उठाया है, पिछले एक सप्ताह में वे 500 युवाओं से बात कर चुके हैं

आगरा में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेंटर फॉर सेल्फ एंड करियर डेवलपमेंट (CSCD) द्वारा विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई। इस दौरान सीएससीडी के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता ने जीके यूनिवर्सिटी हरिद्वार, मदरहुड यूनिवर्सिटी रूड़की और मेटो डिपोट आगरा समेत तमाम संस्थानों में 500 से अधिक युवाओं से बातचीत की।

अपने अनुभव के आधार पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि अक्सर युवा मानसिक तनाव, घबराहट, उदासी या आत्मविश्वास में कमी को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार वे इस डर से अपनी परेशानी किसी को नहीं बताते कि लोग उन्हें कमजोर समझेंगे। जबकि विशेषज्ञों के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। लगातार उदास रहना, नींद में बदलाव, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और लोगों से दूरी बनाना ऐसे संकेत हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

समय पर मदद लेने से मिल सकता है समाधान
डॉ. गुप्ता कहते हैं कि उनके पास तमाम ऐसे युवा आते हैं जिन्हें देखकर उन्हें लगता है कि काश वे कुछ समय पहले उनसे मिले होते। क्योंकि हालात काउंसलिंग मात्र से भी ठीक किए जा सकते थे। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उद्देश्य केवल समस्याओं की पहचान करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सही सहायता लेने के लिए प्रेरित करना भी है। युवाओं को समझना चाहिए कि मन में परेशानी होना कमजोरी नहीं है। परिवार, दोस्तों और भरोसेमंद लोगों से बातचीत करना राहत दे सकता है। यदि तनाव या उदासी लंबे समय तक बनी रहे और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे, तो , बिहेवियर साइंटिस्ट, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक की मदद लेनी चाहिए।

छोटी आदतें, बड़ा बदलाव
नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित खानपान, स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण और अपने लिए समय निकालना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, दूसरों की सफलता से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी क्षमताओं और प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। जब युवा अपने मन की बात कहने में सहज होंगे और मदद लेने से नहीं हिचकेंगे, तभी एक स्वस्थ, संवेदनशील और आत्मविश्वासी समाज का निर्माण संभव होगा।

डॉ. गुप्ता और सीएससीडी के बारे में
बता दें​ कि डॉ. गुप्ता आगरा में सेंटर फॉर सेल्फ एंड करियर डेवलपमेंट (CSCD) के संस्थापक हैं। वे सालों से इस क्षेत्र में काम करते आए हैं और उनका एक लंबा अनुभव है। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को सहारा देने, अपनी व्यक्तिगत या भविष्य की चिंताओं से घिरे लोगों को सहारा देने के लिए उनका यह संस्थान 201, सूर्या अपार्टमेंट, लायर्स कॉलोनी, आगरा में संचालित है। डॉ. गुप्ता के अप्वाइंटमेंट मो. नं. 9627182913 पर भी लिए जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!