आगरालीक्स… आगरा के एसएसपी का भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख। रिश्वत लेने के दो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
खेरागढ़ का मुंशी और कागारौल का सिपाही आरोपी
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपराधियों के साथ-साथ भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

डस्ट और मिट्टी की गाड़ी निकलवाने के लिए महीनेदारी
ट्रांसपोर्ट कंपनी संंचालक अशोक कुमार निवासी मनिया धौलपुर राजस्थान निवासी के डस्ट और गिट्टी के ट्रक चलते हैं, अशोक के अनुसार ट्रक कभी-कभी ओवरलोड होते हैं। ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए वह खेरागढ़ थाने के मुंशी सत्यपाल को पांच हजार रुपये प्रति माह देता था । कुछ दिन पहले मुंशी सत्यपाल ने उसे कहा कि तुम्हारे ट्रक कागरोल क्षेत्र में भी कभी-कभी जाते हैं । इसके लिए सेटिंग कागरोल थाने भी करानी पड़ेगी, इसके लिए कागरोल थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण को भी पांच हजार रुपये महीने देने के लिए कहा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर कागरोल थाने में खेरागढ़ थाने के मुंशी सत्यपाल और कागारोल थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।