आगरालीक्स…आगरा की महिला सिपाही की मौत पर दरोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा. फंदे पर लटकी मिली थी लाश. मरने से पहले डाला था स्टेटस
आगरा के कागारौल की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता की पोस्टिंग अलीगढ़ के रोरावर थाने में थी. वह अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत जवाहर नगर में किराए के मकान पर रह रही थी. 29 नवंबर को दोपहर में उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी. परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी गई थी.दरोगा व सिपाही पर मुकदमा
इस मामले में मृतक महिला सिपाही हेमलता के भाई ने एक दरोगा व एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. दरोगा वर्तमान में कासगंज में तैनात है और सिपाही अलीगढ़ के रोरावर थाने में कार्यरत है. दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि हेमलता कई वर्षों से अलीगढ़ में कई थानों में कार्यरत थी. अंतिम समय में वह रोरावर थाने पर आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य कर रही थी. भाई का कहना था कि हेमलता कहती थी कि वह पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति से ही शादी करेगी.
भाई ने बताया कि उसने थाना बन्ना देवी पर तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार से शादी की बातचीत चलना बताया था और मुलाकात कराने की बात कही थी. लेकिन उसका किसी अन्य जनपद में स्थानांतरण हो गया. इधर हेमलता का महिला थाना में से थाना रोरावर में हो गया था. भाई ने बताया कि थाना रोरावर में तैनात सिपाही कुलवीर बाल्याना से मेरी बहन की मुलाकता हुई. उसके बारे में भी हेमलता ने परिवार वालों से शादी की इच्छा जाहिर की थी. हेमलता 30 नवंबर को चाचा की लड़की की शादी में आ रही थी और उसने छुट्टी मिलने की बात कही. साथ ही बताया कि कुलवीर बाल्यान भी आएगा. लेकिन 29 नवंबर को हेलमता के सुसाइड करने की सूचना मिली.
परिजनों ने आरोप लगाया कि सिपाही कुलवीर को हेमलता के दरोगा संदीप से संपर्क की जानकारी हो गई थी और उसने दरोगा से बातचीत की. दरोगा और सिपाही ने उसकी बहन को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से परेशान किया जाने लगा, इससे वह अवसाद में आ गई. भाई ने बताया कि दोनों के द्वारा हेमलता को लगातार शादी का दबाव देकर मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया.स्टेटस भी डाला
भाई ने आरोप लगाया कि हेमलता ने मरने से पहले मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया कि किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूं, मुझे माफ कर देना. जिससे ये स्पष्ट हो रहा है कि दोनेां ने उसे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से परेशान किया जा रहा था.