Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Case filed against two including the president of Islamia Local Agency in Agra…#agranews
आगरा​क्राइम

Agra News: Case filed against two including the president of Islamia Local Agency in Agra…#agranews

180

आगरालीक्स…आगरा में शहर मुफ्ती के लिए अमर्यादित भाषा के आरोप में इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा..जानें क्या है मामला

मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस रूमी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी समेत दो लोगों के खिलाफ रविवार को मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है। मामले में ऑडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद मुस्लिम समाज में भयंकर आक्रोश था। समाज के लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। शहर मुफ्ती के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के मुद्दे को लेकर रविवार को तनाव भी फैल गया। इस्लामिया लोकल एजेंसी के सचिव आजम खान मलिक ने शाही जामा मस्जिद में बैठक करके अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के अधिकार सीज करने की मांग की. इस बाबत उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

थानाध्यक्ष मंटोला राजवीर सिंह ने बताया कितकिया वजीर शाह निवासी जीशान कुरैशी की तहरीर पर इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी उर्फ पप्पू और अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी का कहना है कि गुरूवार को उन्होंने जामा मस्जिद में सबके सामने खर्च काब्योरा दिया था। कमेटी के कुछ लोग उनके खिलाफ हैं. ऑडियो एडिट किया हुआ है। जांच में सब साफ हो जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

error: Content is protected !!