आगरालीक्स…Agra News : आगरा की बैंक के लोन एजेंट को लोन दिलवाने के लिए रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। ( Agra News : CBI team arrest Central Bank Of India, Lohamandi branch Agra loan agent for taking bribe#Agra )
आगरा के दयाल नगर शाहगंज के रहने वाले बालमुकुंद शर्मा ने शिकायत की थी, कहा था कि उनकी बहन प्रियंका शर्मा ने जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जूते बनाने के लिए 4.25 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। उन्हें यह लोन सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की लोहामंडी शाखा से मिलना था।
लोन एजेंट ने मांगी 10 फीसदी रिश्वत
बालमुकुंद शर्मा ने आरोप लगाए थे कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के लोन एजेंट प्रमोद त्यागी ने लोन पास कराने के लिए 10 फीसदी यानी 42500 रुपये की रिश्वत मांगी। उनकी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने लोन एजेंट को रिश्वत लेते हुए पकड़ने की प्लानिंग की।
बैंक से रिश्वत लेते लोन एजेंट को पकड़ा
बुधवार को सीबीआई की टीम ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की लोहामंड़ी शाखा से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गाजियाबाद में प्रमोद त्यागी को पेश किया गया वहां से रिमांड पर भेजा गया है।