Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: CDS and NDA exams will be held at 31 centers in Agra on Sunday. More than 14 thousand candidates will appear..#agranews
आगरा

Agra News: CDS and NDA exams will be held at 31 centers in Agra on Sunday. More than 14 thousand candidates will appear..#agranews

329

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को 31 केंद्रों पर होगी सीडीएस और एनडीए की परीक्षा. 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी आएंगे. मोबाइल, आईटी गैजेट्स, डिजिटल व स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ रहेंगी प्रतिबंधित. कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था

अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार की अध्यक्षता में एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सूरसदन प्रेक्षागृह में सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, सहायक सुपरवाइजर की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आगरा नगर में रविवार 13 अप्रैल को नगर में बनाये गये 31 परीक्षा केन्द्रों में से 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक, अपरान्ह 12ः30 बजे से 02ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 04ः00 बजे से 06ः00 बजे के मध्य तीन पारियों में कम्बाइन डिफेन्स सर्विस (सीडीएस) परीक्षा-1, 2025 होगी।

21 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः30 बजे के मध्य दो पारियों में नेशनल डिफेंस एकेडमी एण्ड नवल एकेडमी (एनडीए एण्ड एनए) परीक्षा-1, 2025 की परीक्षा सम्पन्न होगी। यह भी बताया गया कि कम्बाइन डिफेन्स सर्विस (सीडीएस) परीक्षा में कुल 4634 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिसके लिए 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, 10 सहायक सुपरवाइजर-1 तथा 10 सहायक सुपरवाइजर-2 नामित किए गये हैं। इसके अतिरिक्त 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 03 लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, 04 सहायक सुपरवाइजर-1 तथा 03 सहायक सुपरवाइजर-2 आरक्षित किए गये हैं।

इसी प्रकार नेशनल डिफेंस एकेडमी एण्ड नवल एकेडमी (एनडीए एण्ड एनए) परीक्षा में कुल 9495 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिसके लिए 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, 21 सहायक सुपरवाइजर-1 तथा 21 सहायक सुपरवाइजर-2 नामित किए गये हैं। इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, सहायक सुपरवाइजर-1 तथा सहायक सुपरवाइजर-2 04-04 आरक्षित किए गये हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) ने निर्देशित किया कि नामित सुपरवाइजर तथा सहायक सुपरवाइजर परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 07 बजे पहुंचकर सभी परीक्षा संचालन हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे, साथ ही परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य के सहयोग से आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कक्ष निरीक्षक तथा अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। सभी सुपरवाइजर तथा सहायक सुपरवाइजर परीक्षा प्रारम्भ तथा समाप्ति के उपरान्त परीक्षा की पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण तथा अपनी उपस्थिति में सील्ड कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूपों पर अबिलम्ब सूचनायें आयोग को भिजवाना भी सुनिश्चित करेंगे।

उक्त के अतिरिक्त उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा से सम्बन्धित प्रपत्र प्रधानाचार्यों को हस्तगत करायेंगे तथा परीक्षा प्रारम्भ होने पर अपने-अपने सेक्टर केन्द्रों पर निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए शान्तिपूर्ण व सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने समस्त लोकल इन्सपैक्टिंग आफिसर को परीक्षा समाप्ति के उपरान्त निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों को अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराई जाए। ब्रीफिंग में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षा से सम्बन्धित सभी प्रश्नो शंकाओं का समाधान किया गया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर शीतल पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित मूल-भूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार, संघ लोक सेवा आयोग से नामित सुश्री वर्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सहित उपजिलाधिकारी, एसीएम, तहसीलदार व सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, सहायक सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!