आगरालीक्स…. आगरा में सलोनी सरसों का तेल बनाने वाली महेश एडिबल आयल के प्रतिष्ठान पर सीजीएसटी की टीम सर्वे कर रही है, टीम ने गुरुवार दोपहर से सर्वे शुरू किया यह रात तक जारी रहा।

अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिव कुमार राठौर की शमसाबाद में महेश एडिबल आयल फैक्ट्री है, इसमें सलोनी नाम से सरसों का तेल तैयार होता है। गुरुवार दोपहर में सीजीएसटी की टीम महेश एडिबल आयल फैक्ट्री में पहुंची। इसके बाद फैक्ट्री पर आने जाने पर रोक लगा दी गई, टीम जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।