Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: Chambal river comes closer to the danger mark, alert issued in coastal areas…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News: Chambal river comes closer to the danger mark, alert issued in coastal areas…#agranews

आगरालीक्स…खतरे के निशान से महज इतनी दूर पहुंची चंबल‌ नदी. तटवर्ती गांव में अलर्ट जारी. चंबल क्षेत्र में 8 बाढ चौकिया की स्थापित. हर घंटे 30 सेंटीमटर बढ़ रहा जलस्तर

चंबल नदी में तेज उफान के साथ नदी का जल स्तर बढ़ गया। चंबल नदी में तेज उफान के साथ लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देख प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ की आशंका व्यक्त की। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गये है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव-गांव मुनादी कर राजस्व टीम तैनात कर दी।राजस्व टीम चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर की निगरानी कर रही है। और ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। और बाह,पिनाहट,जैतपुर के चंबल क्षेत्र में 8 बाढ चौकियां स्थापित की है।

प्रति घंटा 30 सेंटीमीटर बढ़ रहा चंबल नदी का जलस्तर
पिनाहट घाट चंबल नदी के जलस्तर की बात करें तो पिनाहट घाट चंबल नदी का जलस्तर प्रति घंटा 30 सेंटीमीटर के हिसाब से लगातार बढ़ रहा है। प्रति घंटा 30 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को चंबल नदी के पंप हाउस पर बने मीटर पर चंबल नदी का जल स्तर 125 मीटर मापा गया है। जो शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तक 126 पर पहुंच गया। वही 127 मीटर पर अलर्ट निशान है।और 130 मीटर पर खतरे का निशान है।वही 2022 में चंबल नदी 137 मीटर पार कर चुकी है। 24 घंटे में चंबल नदी का जलस्तर 3 मीटर बढ़ा है

प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के 38 तटवर्ती गांव में कराई मुनादी
चंबल नदी के लगातार बढ़ रहे बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ की आशंका व्यक्त की है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के रेहा, बरेड़ा,कछियारा,करकोली,विप्रावली, पिनाहट देहात, क्योरी बीच का पुरा,क्योरी ऊपरी पुरा, उमरेठा पुरा, पुरा डाल,पुरा शिवलाल,पुरा झरना, गुढ़ा,रानीपुर,भटपुरा, गोहरा भगवान पुरा,सिमराई, नदगवा सहित अडतीस गांव में मुनादी कर लोगों को ऊंचे टीले पर जाने की सलाह दी है।

चंबल नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर का निरीक्षण करने पहुंची उप जिलाधिकारी बाह
चंबल नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर व बाढ़ की आशंका को देख उप जिलाधिकारी बाह सृष्टि अपने अधीनस्थो के साथ चंबल नदी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पिनाहट चंबल घाट पहुंची। और चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर पर नजर बनाए रखने के लिए राजस्व टीम को पिनाहट घाट चंबल नदी पर तैनात कर दिया है।

वही इस मामले में उप जिलाधिकारी बाह सृष्टि सिंह का कहना है कि बाह क्षेत्र के तीन गांव के संपर्क मार्ग में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए चंबल नदी के तटवर्ती गांव में मुनादी करा दी गई है। ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।तटवर्ती गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तीन मोटर वोट तैनात कर दी गई है।चंबल बाढ़ क्षेत्र में आठ बार चौकिया स्थापित की गई है।जहां पर लेखपाल व राजस्व टीम 24 घंटे तैनात रहेंगे।

Related Articles

आगरा

Agra News: On the seventh foundation day, the Agra Naresh Shyam Bhakt Poshak Seva Samiti organized a Sankirtan…#agranews

आगरालीक्स…हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे..सप्तम स्थापना दिवस पर आगरा...

आगरा

Agra News: Agra police caught 11 gamblers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़ी गई जुआरियों की पूरी की पूरी फौज. खाली मकान...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested two accused of murdering one brother and injuring the other brother in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक भाई की हत्या और दूसरे भाई को घायल करने...

बिगलीक्स

Agra News: Two arrested including the manager who stole from a bakery located at Sanjay Place…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस स्थित अटलांटिक बेकरी में चोरी मैनेजर ने की...

error: Content is protected !!