आगरालीक्स ….आगरा में कॉल सेंटर कर्मी से मोबाइल लूट पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, वसूली की भी शिकायतें मिली, एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित किए, तीन लाइन हाजिर।

आगरा के कालिंदी विहार के शिवानी धाम निवासी काल सेंटर में काम कर्मी धु्व पटेल को 11 जुलाई की रात तीन बदमाशों ने गंभीर घायल कर मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने 13 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया। देव कालिया ने लूट की थी लेकिन पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर रही थी, सख्ती होने पर पुलिस ने दबिश दी तो पता चला कि देव कालिया को लूट के एक और मामले में जेल में बंद है लेकिन चौकी इंचार्ज विवेक शर्मा को को उसके जेल में बंद होने के बारे में पता ही नहीं था।
एक वीडियो भी वायरल हुआ
पिछले सप्ताह फाउंड्री नगर चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ था। धोखाधड़ी के एक आरोप में एक युवक को पकड़कर चौकी लाया गया था। आटो चालकों से वसूली के तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे।प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई।
दो निलंबित तीन लाइन हाजिर
एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर विवेक कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी अजब सिंह को निलंबित किया गया है। चौकी पर तैनात सिपाहियों दुर्गेश कुमार, विजेंद्र सिंह, चालक अंशु यादव को लाइन हाजिर किया है।