आगरालीक्स…आगरा में शिक्षा विभाग के दो बाबू एक महिला के चक्कर में ऐसे फंसे कि गवां बैठै 1.40 लाख…
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा में शिक्षा विभाग के दो बाबू एक महिला के चक्कर में ऐसे फंसे कि 1.40 लाख रुपये गंवा बैठे. महिला ने फर्जीएसआईटी अधिकारी बनकर दोनों बाबुओं से यह ठगी की है. महिला ने जिला और मंडल कार्यालय के एक—एक बाबू से स्कूल की मान्यता कराने के नाम पर पहले अंजान बनकर जानकारी हुई और उनकी बातों को रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद इन दोनों बाबुओं पर रिश्वत मांगने के आरोप लगा दिए. दोनों कार्यालय के अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जिससे दोनों बाबू दबाब में आ गए और 1.40 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गए.
मामला कुछ दिन पुराना है. बतया जाता है कि एक महिला जीआईसी पचकुइयां स्थित जिला विद्यालय निरीक्षण और शिक्षा भवन स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंची. महिला ने स्कूल की मान्यता कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी मांगी. इसके बाद मान्यता आसानी से मिल जाने के लिए विभाग में चलने वाले सुविधा शुल्क के बारे में भी पूछ लिया. महिला के प्रभाव में आए दोनों कर्मचारियों ने उसे जानकारी दे दी. इसके बाद महिला तीन आदमियों को लेकर काया्रल्य पहुंची और खुद को एसआईटी का अधिकारी बताया. इसके बाद दोनों बाबुओं पर रिश्वत मांगनेके आरोप लगाते हुए दोनेां कार्यालय के अधिकारियों को रिकॉर्डिंग सुनाई.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>इधर मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद दोनों बाबू दबाव में आ गए और समझौते के नाम पर महिला ने एक बाबू से 80 हजार और जेडी कार्यालय के बाबू से 60 हजार रुपये ले लिए. दबाव में आए दोनेां बाबुओं ने इसकी कोई शिकायत भी नहीं की. हालांकि यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी.