आगरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर स्थित दीनदयाल धाम में अगले महीने होने जा रहे स्मृति महोत्सव मेले का मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर लांच. समिति ने सीएम योगी को भी दिया आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरह स्थित पंडित दीनदयाल धाम में 18,19,20,21 सितंबर माह में आयोजित होने जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले का पोस्टर अपने लखनऊ कार्यालय में विमोचित किया। मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यह मेला स्वदेशी भारत की ओर कदम बढ़ाने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति को समर्पित रहेगा। मेले में संस्कृति और स्वदेशी के विभिन्न आयामों की झलक देखने को मिलेगी। स्मृति महोत्सव समिति के द्वारा 19 सितंबर 2025 को विराट युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित आयोजन समिति द्वारा किया गयाइस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज को उनकी प्रेरणा से जोड़ते हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाते हैं। स्मारक समिति से मंत्री केशव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की विभिन्न संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे साथ में इस बार मेले में प्रमुखता से अपने" समान का सम्मान"स्वदेशी से आत्मनिर्भरता की ओर इस विषय विचार पर मेले की थीम नजर आएगी
कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति स्मारक समिति के मंत्री केशव शर्मा, सीए अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।