Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Children have not gone to school in Agra for a month. Final exam in February, course incomplete…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Children have not gone to school in Agra for a month. Final exam in February, course incomplete…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में एक महीने से स्कूल नहीं गए बच्चे. फरवरी में फाइनल एग्जाम, कोर्स अधूरा. कई स्कूलों में आनलाइन क्लासेस

आगरा में विंटर वैकेशन इस बार काफी लंबा हो गया है. इसका कारण है कड़ाके की सर्दी. लगभग एक महीने से आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. अभी भी सर्दी के कारण लोगों का हाल बुरा है. ठंड के कारण आगरा प्रशासन की ओर से सबसे पहले छुट्टी के आदेश 27 दिसंबर को जारी किए गए थे, इसके बाद से ही लगातार कक्षा 8वीं तक के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. ठंड भी इतनी अधिक है कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है और दिनभर शीतलहर चल रही है. ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार छुट्टी के आदेश जारी किए जा चुके हैं. अंतिम आदेश 24 जनवरी तक का था. लेकिन अब कल मो. हजरत अली के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय अवकाश है और इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. 27 जनवरी को शनिवार है और 28 को रविवार. ऐसे में अगर ठंड कम होती है तो 29 जनवरी से सभी बच्चों की स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो सकती है.

फरवरी में हो सकते हैं फाइनल एग्जाम, कोर्स अधूरा
लगभग एक महीने से स्कूल बंद हैं. फाइनल एग्जाम के लिए बच्चों का कोर्स सभी विषयों में अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है. फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में फाइनल एग्जाम हो सकते हैं. ऐसे में इतने कम समय में पूरा कोर्स कम्पलीट कराना काफी मुश्किल है. इसकी समस्या शिक्षकों, बच्चों और उनके पेरेंट्स के सामने आएगी.

आनलाइन क्लासेस चल रही हैं
आगरा के कई स्कूलों में बच्चों का कोर्स कम्पलीट कराने के लिए आनलाइन क्लासेस चल रही हैं. स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि हर बाद 15 जनवरी के बाद स्कूल खुल जाते थे लेकिन इस बार ठंड के कारण अभी तक छोटे बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी है. उनका कोर्स अधूरा है, ऐसे में आनलाइन क्लासेस के कारण कुछ हद तक कोर्स कम्पलीट करने का प्रयास किया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द मौसम सामान्य होगा और सभी क्लासों के बच्चे स्कूल आएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

error: Content is protected !!