आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने एग्जीबिशन में दिखाया अपना टैलेंट. किसी ने चंद्रयान बनाया तो किसी ने कम्प्यूटर….मांगलिक शिक्षा केंद्र में लगी प्रदर्शनी…
मांगलिक शिक्षा केन्द्र में बच्चों ने ‘विषय संबर्धन क्रिया-कलाप प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी सभी विषयों पर व सामाजिक मुद्दों पर चल अचल मॉडल बनाये। किसी ने सौरमंडल तो किसी ने चंद्रयान बनाये। शहर में विधुत वितरण प्रणाली, सौर ऊर्जा, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर, प्रदूषण और उसके उपाय, साइबर क्राइम व कंप्यूटर की आंतरिक प्रणाली को स्वचालित मॉडल से समझाया। सामाजिक, अर्थव्यवस्था, कला, हस्तकला, हिंदी व इंग्लिश जैसे विषयों पर भी विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया गया। बच्चों की प्रतिभा की सभी दर्शकों व अभिभावकों ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विवेक मांगलिक, कजली मांगलिक द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन सतीश मांगलिक रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा देखकर प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि CBSE बोर्ड द्वारा विषय संवर्धन क्रिया-कलाप पर अंको का प्रावधान है जिससे बच्चों में विभिन्न विषयों पर उनकी दक्षता की परख होती है उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा पिछले कई वर्षों से सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का मार्गदर्शन व संचालन विद्यालय की समन्वयक श्रीमती सपना शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रियंक गर्ग, अनिल यादव, भारती, उमर हामिद, कपिल दीक्षित, नवनीत सिंह बघेल, अविनाश भमौरिया, शिवम कुशवाह, रश्मि, झिलमिल जैन, ज्योति, पैमिला, डॉली, शशिप्रभा, अजय सिंह, प्रेमवीर सिंह, हरीश कुमार व शुभम आदि ने बच्चों को मार्गदर्शन व प्रेरित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों व छात्रों में विनीता, खुशी, गौरव आदि ने सहयोग किया।