आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहार’ एवं ‘हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह’ पर चित्रों के जरिए पेश की रचनात्मकता. बच्चों की कलाकृतियों को मिला सम्मान…
भारत विकास परिषद ‘संकल्प’, आगरा ब्रज प्रान्त द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया. तेज बारिश की चुनौतियों के बावजूद, बच्चों के उत्साह और परिषद के संकल्प ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. यह प्रतियोगिता श्री महावीर दिगंबर जैन उमा विद्यालय, मोती कटरा में हुई। प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहार’ एवं ‘हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह’ जैसे विषयों पर अपनी बेहतरीन रचनात्मकता बिखेरी।
ललित कला संस्थान के सम्मानित लेक्चरर डॉ. ममता बंसल एवं डॉ. शार्दूल मिश्रा ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की कलाकृतियों का पारदर्शी मूल्यांकन किया। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा की गई। मंच का सफल एवं कुशल संचालन शाखा सचिव अंकित अग्रवाल ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि मुकेश मित्तल (प्रान्त संस्कार गतिविधि संयोजक) रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से बच्चों का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर स्कूल मैनेजर वीरेंद्र जैन, प्रिंसिपल साहब, शाखा मार्गदर्शक टीटू गोयल एवं विजय जैन, शाखा सेवा प्रमुख पंकज अग्रवाल, शाखा सदस्य निकेश अग्रवाल एवं शालू अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी का उत्साहवर्धन किया।