Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Children’s Day celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Children’s Day celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

300

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन डे पर हुआ AHPS BACHPAN DANCE OF COMPETITION (ABCD)

बचपन आवास विकास सिकंदर आगरा , बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा में Children’s Day के अवसर पर एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन 14 नवम्बर 2025 को किया गया। यह विशेष दिन बच्चों की मासूमियत, उनकी रचनात्मकता और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्कूल ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अनेक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा ABCD – AHPS Bachpan Dance Competition, जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने सितारों ने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में नारद डांस एकेडमी से ​मिसेज रोमा एवं मिस्टर राहुल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से बच्चों को बाल दिवस के इतिहास, महत्त्व और उनसे जुड़ी प्रेरणादायक बातों से अवगत कराया। अतिथियों ने बच्चों की झिलमिलाती मुस्कान और उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा, मनमोहक अभिव्यक्ति और तालबद्ध नृत्य के माध्यम से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चे अपनी आकर्षक ड्रेस और उत्साहपूर्ण तैयारी के साथ मंच पर आते ही पूरे माहौल को उत्सवमय बना रहे थे। अभिभावक, शिक्षक और सभी उपस्थित दर्शक बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभूत हो गए।

ABCD Dance Competition के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

  1. Champion of Champion (बचपन और AHPS, सिकंदरा आगरा): – वैष्णवी सिंह (कक्षा 6), आरना सिंह (कक्षा: LKG), संस्कृति जैन (कक्षा: नर्सरी), शान्वी खंडेलवाल (कक्षा: प्ले ग्रुप)
  2. Champion of Champion (बचपन, आवास विकास, सिकंदरा आगरा): – वाणी मेघानी (कक्षा: नर्सरी), जान्विका चौधरी (कक्षा: नर्सरी)

प्रतियोगिता के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, और विजेताओं को विशेष पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक बच्चे की मेहनत, आत्मविश्वास और भागीदारी को सराहते हुए प्रशंसा-पत्र भी वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और निदेशक गुंजन गर्ग ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), और डोली चौहान (कोउनसेलर, बचपन आवास विकास) और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा और सभी बच्चो को बाल दिवस की बधाई दीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

error: Content is protected !!