आगरालीक्स…. आगरा में रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटे घड़ियाल की बजने लगे, प्रभु यीशू के जन्म पर पवित्र पूजा अर्चना के साथ ही सामूहिक प्रार्थना की गई। क्रिसमस सेलीब्रेशन।

आर्चबिशप डा. राफी मंजलि ने संक्षिप्त संदेश में क्रिसमस की शुभकामनाएं दी कहा कि प्रभु ईसा के सामने प्रेमी, दयालु और दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए। इसे ही उन्होंने क्रिसमस का वास्तविक अर्थ बताया। वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर रोशनी में नहाया रहा, झांकियां सजाई गई।