Tuesday , 4 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : City zone divided in two part after three new Police station#Agra
बिगलीक्स

Agra News : City zone divided in two part after three new Police station#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तीन नए थाने बनने के बाद सिटी जोन दो हिस्सों में बंट जाएगा। शहर में 25 और देहात में 25 थाने होंगे। ( Agra News : City zone divided in two part after three new Police station#Agra )
आगरा शहर में 22 थाने हैं। सिकंदरा थाने का क्षेत्र मथुरा सीमा तक है ऐसे में रुनकता चौकी को थाना रुनकता बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। रुनकता थाना बनने के बाद सिकंदरा थाना क्षेत्र की सीमा भी कम हो जाएगी।


एकता और बुंदूकटरा चौकी भी बनेगी थाना
इसके साथ ही दो और नए थाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। सदर क्षेत्र भी काफी बड़ा है, इसमें बुंदू कटरा चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, ताजगंज क्षेत्र में एकता चौकी क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। नई कॉलोनी बन रही हैं। ऐसे में एकता चौकी को भी थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।


दो हिस्सों में बंट जाएगा सिटी जोन
आगरा शहर में अभी 22 थाने हैं और जिले में 47 थाने हैं। तीन ​नए थाने बनने के बाद आगरा शहर में थानों की संख्या 25 हो जाएगी। इसके बाद सिटी जोन को दो हिस्सों में बांटना पड़ सकता है। इससे पहले एत्माउददौला थाना क्षेत्र में ट्रांस यमुना नया थाना बनाया गया। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कमला नगर नया थाना बना था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA survey for Yamuna submerged area in Agra#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में 2121...

बिगलीक्स

Agra News : SNMC, Agra Linac block for radiotherapy start from 5th February 2025#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कल से...

बिगलीक्स

Agra News : Tractor hit 3 year old Palak, died two day before her birthday#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में चॉकलेट दिलाने की जिद कर रही...

बिगलीक्स

World Cancer day 2025 : 70 % Head & Neck cancer in Agra #Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज किसके हैं,...