आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात को भाईयों के बीच मारपीट, एक की मौत, अंतिम संस्कार करने के बाद पहुंची पुलिस, चिता से अवशेष लेकर कराई जाएगी जांच। ( Agra News: Clash between three brothers, One died#Agra)
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव दुल्हारा में हरिभान सिंह अपने बेटों सबसे बड़े नेहून, दूसरे नंबर के रणवीर और सबसे छोटे मनोज के साथ रह रहे हैं। नेहून की शादी हो चुकी है। पिछले कुछ समय से तीनों भाईयों के बीच में पारिवारिक विवाद चल रहा था, पिछले दिनों नैहून की पत्नी ने थाने में देवर के खिलाफ तहरीर भी दी थी।
मारपीट के दौरान रणवीर की मौत
सोमवार रात को तीनों भाईयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रणवीर गंभीर घायल हो गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारिक विवाद होने के चलते गांव के लोग भी बीच में नहीं आए। रणवीर की मौत होने के बाद रात में ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।