आगरालीक्स ….आगरा में प्राइवेट लाइब्रेरी में भिड़े छात्रों के दो गुट, बीच बाजार में मारपीट से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के मऊ रोड, दयालबाग में गुरुवार रात आठ बजे छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया, इससे पहले ही छात्र गुट भाग खड़े हुए।

लाइब्रेरी में विवाद के बाद आए सामने
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैलाश विहार मार्ग स्थित लाइब्रेरी में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसमें से एक गुट मोहित यादव का है तो दूसरा युवक कोई बघेल है, दोनों के बीच विवाद होने के बाद रात में मऊ रोड पर दोनों गुटों ने अपने समर्थकों को बुला लिया।
मारपीट से फैली दहशत
रात में बीच चौराहे पर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट से दहशत फैल गई, बाजार में रात आठ बजे चहलकदमी थी। मारपीट देख लोग डर गए।
सांकेतिक फोटो