आगरालीक्स…आगरा में झकझोर देने वाली खबर. कक्षा 9 की छात्रा ने फांसी लगाई. छात्रा के पास मिला था कुछ ऐसा जिसे देखकर मां ने कुछ देर पहले लगाई थी डांट..देखते ही मां की निकल गई चीख
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार को ही सुसाइड की दूसरी झकझोर देने वाली खबर सामने आई. थाना क्षेत्र के मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा को कुछ देर पहले ही उसकी मां ने डांटा था. क्योंकि छात्रा के पास एक मोबाइल था और उस पर वह चुपचाप किसी से बात कर रही थी. लेकिन डांट से क्षुब्ध छात्रा की मौत् ने मां की चीख निकाल दी.

ये है पूरा मामला
आगरा के मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में गायत्री देवी रहती हैं. छह महीने पहले ही वो यहां पर किराये पर रहने आईं हैं. इनके एक 15 साल की बेटी संजना व दो बेटे हैं. गायत्री एक कॉस्मेटिक शॉप पर काम करती हैं जबकि दोनों बेटे भी मजदूरी करते हैं. शनिवार सुबह गायत्री देवी ने संजना के हाथ में मोबाइल देखा और वह किसी से चुपचाप बात कर रही थी. यह देखते ही संजना से मोबाइल के बारे में पूछताछ की और उसे जोर से डांट दिया. डांट लगने के बाद संजना कमरे में चली गई.
गायत्री देवी जब काम पर जाने के लिए निकलीं तो वह संजना को देखने कमरे में गईं लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई. संजना ने पंखे से फांसी का फंदा बनाकर लटककर अपनी जान दे दी थी. अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और संजना को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा के पास मोबाइल मिला था जिसको देखकर मां ने उसे डांटा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.