आगरालीक्स…सूर्य ग्रहण समाप्त हुआ तो मंदिरों में होने लगी साफ सफाई. सात बजे खोले गए मंदिरों के पट. जयकारों से गूंजे मंदिर
सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है. शाम को छह बजे से पहले ही सूर्य ग्रहण का समय खत्म् हो गया. इसके साथ ही मंदिरों की साफ—सफाई का दौर भी शुरू हो गया. आगरा में सूर्य ग्रहण शाम को 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो गया जो कि शाम को 5 बजकर 32 मिनट तक रहा. इसके बाद शाम को छह बजे से ही शहर के मंदिरों की साफ सफाई होने लगी. पूरे मंदिर को गंगाजल से शुद्ध किया गया. इधर सूतक काल और ग्रहण के दौरान मंदिरों के बाहर भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा.

बांके बिहारी जी के दर्शन का टाइम
वृंदावन के ठाकुर जी महाराज मंदिर के पट भी सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहे. मंदिर के महंत के अनुसार देर शाम लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जा रहे हैं. शयन आरती रात 9 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी.