आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में क्लीनिक संचालक को हनी ट्रैप में फंसाकर यूके की युवती ने की 33.87 लाख की ठगी। ( Agra News: Clinic owner duped Rs 33 Lakh#Agra )
आगरा के मधुनगर में भूपेंद्र कुमार का एक्यूप्रेशर क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, इसमें उसने अपना नाम सारा मेहता बताया, कहा कि वह यूके की रहने वाली है। बात होने लगी, इसके बाद युवती ने व्हाटस एप नंबर ले लिया।
निवेश करने के नाम पर जाल में फंसाया
युवती ने एक्यूप्रेशर संचालक को मुनाफे के लिए निवेश करने का झांसा देकर जाल में फंसाया। उन्होंने एक वेबसाइट पर खाता खुलवाकर 49 हजारह रुपये से ट्रेडिंग कराई, इसमें मुनाफा दिखा दिया। जिससे क्लीनिक संचालक को भरोसा हा गया और वह निवेश करने लगे। इसके बाद युवती ने ज्यादा रकम निवेश करने के लिए कहा, इसमें युवती ने भी पांच हजार यूएस डॉलर का निवेश दिखाया, क्लीनिक संचालक से भी निवेश कराया और करीब 10 लाख रुपये का निवेश करा दिया।
टैक्स के नाम पर 18.70 लाख रुपये जमा कराए
क्लीनिक संचालक द्वारा डिजिटल गोल्ड मिरिकल में किए गए निवेश पर 65.24 लाख रुपये मुनाफा दिखाया गया, क्लीनिक संचालक को एक मेल भेजा गया जिसमें कहा गया कि 65.24 लाख रुपये पर 18.70 लाख रुपये का टैक्स लगेगा, रकम अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराने के लिए टैक्स जमा करा लें। उन्होंने अपने परिचितों से पैसे लेकर जमा कर दिए। इसके बाद भी पैसे ट्रांसफर नहीं हुए और कहा गया कि पार्टनर युवती ने एकाउंट फ्रीज करा दिया है, युवती ने पांच हजार डॉलर निवेश दिखाया था इसके लिए 4.68 लाख रुपये मांगे। इसके बाद 10 लाख रुपये और मांगे गए। इस तरह 33.87 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।