आगरालीक्स …अब क्लिनिकल फार्मेसी का दौर। चिकित्सकों का कार्य रोग का पता लगाना और फार्मासिस्ट का कार्य रोगी को बीमारी के अनुसार दवा लिखना होगा। ( Agra News : Clinical Pharmacy For Diagnosis & Prescription Writing )
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विभाग में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो. एसपी विश्नोई द्वारा समस्त छात्रों एवं फार्मासिस्ट को उनके कार्यो, दायित्वों, दवाओं के सुरक्षित प्रयोग, उनके दुष्परिणामों, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई I
आने वाले समय में यूरोपियन देशों की तर्ज़ पर क्लिनिकल फार्मेसी को बढ़ावा मिलेगा जिसके अंतर्गत चिकित्सकों का कार्य रोग का पता लगाना (Diagnosis) एवं फार्मासिस्ट का कार्य रोग के अनुसार मरीज़ को उचित दवा देना रहेगा (Prescription writing) |डॉ. मोहित सक्सेना, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया, एवं छात्र- छात्राओं द्वारा रंगोली, पोस्टर, जागरूकता रैली निकाली गई कार्यक्रम में डॉ विष्णु दत्त सिंह, डॉ भूपेन्द्र, डॉ शैलेन्द्र , डॉ अल्का, अस्मिता, वीना तिवारी आदि मौजूद रहे।