आगरालीक्स… आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होने लगा है, जानें आज क्या है आगरा को लेकर मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में बुधवार शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही, तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। इससे जगह जगह जलभराव हो गया है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है, इसके साथ ही बादल भी छाए रहेंगे।

गर्मी और उमस से मिली राहत
बादल छाने और बारिश होने से गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
2 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दो अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी आएगी।
आईएमडी का अनुमान
28-Jul 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
29-Jul 26.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-Jul 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-Jul 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
01-Aug 26.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
02-Aug 26.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm