आगरालीक्स ….आगरा में रविवार को झमाझम बारिश के बाद सोमवार को उमस बढ़ गई है, जानें क्या है आईएमडी का आठ अगस्त 2022 को लेकर पूर्वानुमान।
आगरा में रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, 12 बजे तक बारिश हुई, तीन घंटे की बारिश में जगह जगह जलभराव हो गया। सोमवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। आठ बजे के बाद धूप निकल आई है और उमस बढ़ गई है, लोगों को सुबह सुबह ही पसीना आने लगा है।

आज हो सकती है बारिश
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आगरा में सोमवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी कम हो जाएगा।
13 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। 13 अगस्त तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 12 अगस्त को बादल छाए रहेंगे।
आईएमडी का पूर्वानुमान
08-Aug 25.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
09-Aug 28.0 35.0 Partly cloudy sky
10-Aug 28.0 37.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
11-Aug 28.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
12-Aug 26.0 35.0 Partly cloudy sky
13-Aug 25.0 35.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm