आगरालीक्स…आगरा में सुबह से दोपहर तक उमस ने किया बेहाल. शाम को छाए बादल पर नहीं हुई बारिश. यूपी के कई शहरों में हो रही बारिश. आगरा में भी पूरे आसार
आगरा में बुधवार शाम से बादलों का डेरा लगा हुआ है. हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग लगातार अपडेट दे रहा है कि आगरा में इस सप्ताह बारिश ही बारिश है. बुधवार रात को बारिश हो सकती है. झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. आगरा के आसपास जिलों एटा, मैनपुरी में भी बारिश हुई है, शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन कुछ ही देर में वह बंद हो गई. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में बारिश के पूरे आसार बन रहे हैं. रविवार तक बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं. यही नहीं इसके कारण तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

उमस ने किया बेहाल
बुधवार को लोगों को उसमभरी गर्मी ने खासा परेशान किए रखा. उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा. सुबह धूप भी निकल आई. गर्मी में बीपी लो की समस्याएं सबसे ज्यादा आ रही हैं और इसका कारण बढ़ती उमस है. आज दोपहर तक उमस रही लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद से हवा चलने लगी. आगरा में बादलों का डेरा भी लगा. मौसम जरूर सुहाना हो गया, लेकिन बारिश नहीं हुई.
बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में आगरा में तापमान में भारी कमी आएगी और इसका कारण बारिश होगी.
| 20-Jul | 29.0 | 37.0 | Generally cloudy sky with Heavy rain | |
| 21-Jul | 24.0 | 38.0 | Generally cloudy sky with Heavy rain | |
| 22-Jul | 23.0 | 33.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 23-Jul | 23.0 | 32.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 24-Jul | 24.0 | 32.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 25-Jul | 22.0 | 31.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 26-Jul | 23.0 | 32.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |