Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : CM Yogi Adityanath inaugurate Agra Metro Train Model today, Full Detail #agrametro
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi Adityanath inaugurate Agra Metro Train Model today, Full Detail #agrametro

123

आगरालीक्स ….आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ 8380 करोड़ से बन रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण करेंगे, सीएम योगी आगरा में दो घंटे रहेंगे। जानें कब चलेगी ट्रेन को सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम।

आगरा में सात दिसंबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास किया था। आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बन रहे हैं, पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहला कॉरीडोर बनाया जा रहा है। इसके लिए ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो बनने के बाद ट्रायल होना है, काम तेजी से चल रहा है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन का काम भी शुरू हो चुका है, 2024 में पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक आगरा मेट्रो का ट्रायल होना है।


मेट्रो ट्रेन के मॉडल का करेंगे अनावरण
ऐसे में सोमवार को आगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण करेंगे। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के निदेशक अरविंद राय के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ रिमोर्ट से ट्रेन के मॉडल का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के डिपो का निरीक्षण करेंगे, आगरा मेट्रो के लिए बने कमिश्नरी और पीएसी मैदान में बन रहे डिपो का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरे का कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय वायुयान से सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे
12.15 बजे कमिश्नरी चौराहे से हर घर तिरंबा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाएंगे
12.30 बजे पीएसी मैदान में बन रहे डिपो का निरीक्षण करेंगे, पौधा लगाएंगे और मेट्रो ट्रेन के मॉडल का रिमोट से अनावरण करेंगे
12.45 बजे केएनसीसी में चल रहे भारतीय युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होंगे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!