Agra News : CM Yogi inaugurate statue of Rashtraveer Durgadas Rathore in Agra #Agra
आगरालीक्स…. आगरा में आज जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर शिरोमणि, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लोकार्पण करेंगे। ( Agra News : CM Yogi inaugurate statue of Rashtraveer Durgadas Rathore in Agra)
आज सुबह 11 बजे पुरानी मंडी चौराहा, ताजगंज में प्रस्तावित लोकार्पण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल के पास मंच तैयार किया गया है। राष्ट्रवीर दुर्गादास राइौर मारवाड़ के राजा जसवंत सिंह के सेनापति थे, औरंगजेब से लड़ाई के दौरान राजा जसवंत सिंह की जीत हुई लेकिन जीत के कुछ दिन बाद राजा जसवंत सिंह वीर गति को प्राप्त हो गए।
उनकी गर्भवती रानी भी राजा के साथ सती होना चाहती थीं लेकिन दुर्गादास ने उन्हें ऐसा न करने के लिए मना लिया। दुर्गादास ने मारवाड़ की रक्षा की, लेकिन ,खुद राजा नहीं बने। रानी के बेटा अजीत को बड़े होने पर राजा बनाया गया।