आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कोल्ड डे कंडीशन में सर्दी से बचाव करें, दिल से लेकर ब्रेन और फेफड़ों की समस्या हो सकती है। ( Agra News : Cold day condition alert for patient#Agra )
आगरा में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट किया गया है, सुबह और दोपहर के तापमान में 6 डिग्री का अंतर रह गया है। सुबह का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है और दोपहर का तापमान 15 डिग्री से नीचे है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
तापमान में आई गिरावट से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही अस्थमा रोगियों को भी परेशानी होने लगी है। इस दौरान में मरीज घर से बाहर ना निकले, सर्दी से बचाव करें।