आगरालीक्स…आगरा में रात को और सुबह सर्दी महसूस होने लगी है. 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान. जानिए इस बार सर्दी के कैसे हैं आसार
आगरा में मौसम बदल रहा है. रात और सुबह के समय अब जहां सर्दी महसूस होने लगी है तो वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है. दिन और रात के तापमान में दोगुना का अंतर है. रात का तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस के करीब है तो वहीं दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.
आईएमडी के अनुसार मौसम में बदलाव होने लगा है. रात को 11 बजे से सर्दी महसूस होने लगती है जो कि सुबह 7 बजे तक रहती है. आने वाले समय में तेजी से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार दीपावली के बाद से ही इस बार सर्दी में तेजी से इजाफा होगा. सर्दी इस बार अच्छी पड़ने के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/10/24) 35.2
Departure from Normal(oC) 0.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/10/24) 19.4
Departure from Normal(oC) -0.7