आगरालीक्स…आगरा में ठंड बढ़ी. पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी. जानें आज कितना रहा तापमान..
आगरा में पिछले कुछ दिनों से सर्दी में लगातार देखने को मिल रहा है. आज सुबह के समय भी सर्दी अधिक रही और शाम को भी मौसम तेजी से ठंडा हुआ. दोपहर को धूप अच्छी लगी. इसका असर तापमान पर पड़ रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और कमी आएगी. दिसंबर में इस बार काफी अच्छी सर्दीहो सकती है. न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 22/11/24) 26.6
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/11/24) 12.4
Departure from Normal(oC) 0.6